
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 14 सितम्बर 2026// शासन की लोक सेवा व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र सरलता से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कॉलेज की छात्रा बिंदेश्वरी को छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र लोक सेवा केंद्र, गंडई के माध्यम से प्रदान किया गया।
छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर छात्रा ने लोक सेवा केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का निराकरण करते हुए उसे आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र मिलने से छात्रा को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में सुविधा हुई।
छात्रा बिंदेश्वरी ने लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आसानी से प्रमाण पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।



