खास खबरछत्तीसगढ़राजनांदगाव

डोंगरगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद आयोजित

राज नेशनल न्यूज़ डोंगरगढ़:

कांग्रेस पार्टी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत डोंगरगढ़ मंडल के वार्ड क्रमांक 15 में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

​यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के अध्यक्ष विपिन यादव के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा किया गया।

​लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी पारदर्शिता पर चर्चा

​कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने तथा चुनाव आयोग से पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

​नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। मतदाता सूची से किसी भी व्यक्ति का नाम बिना उचित प्रक्रिया के हटाना एक गंभीर विषय है। चुनाव आयोग की यह जिम्मेदारी है कि वह हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा करे।

​नागरिकों से मतदाता सूची जांचने की अपील

​कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी के प्रति दुर्भावना से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। वक्ताओं ने कहा कि जब तक वोट सुरक्षित रहेगा, तभी तक जनता की आवाज भी सुरक्षित रहेगी।

​प्रमुख वक्ता और उपस्थिति

कार्यक्रम को जिला महामंत्री चुम्मन दास साहू और विजयराज चौहान ने संबोधित किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह भटिया ने किया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भाटिया , ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, जिला महामंत्री विजयराज चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, रामजी तराने, वार्ड पार्षद देवेश साहू, बबलू शांडिल्य, किरण मेश्राम, बीरेन्द्र पाल, अकिल कुरैशी, पत्रकार अमरीश टांडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और वार्ड के मतदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button