KCGखास खबरछत्तीसगढ़

एनएचएम संविदा भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 सितंबर को

राजनांदगांव में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी पदस्थापना संबंधी काउंसलिंग

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 15 सितंबर 2026// राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला राजनांदगांव, एमएमसी एवं केसीजी के लिए स्वीकृत मानव संसाधन के विरुद्ध विभिन्न 20 प्रकार के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना संबंधी काउंसलिंग 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार काउंसलिंग पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरवपथ रोड, बसंतपुर, राजनांदगांव में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

काउंसलिंग में प्राथमिकता क्रम में सबसे पहले दिव्यांग अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। इसके बाद मेरिट क्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर पदस्थापना की कार्यवाही की जाएगी।

सूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का अवसर समाप्त माना जाएगा। इसके बाद उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा चयन किए जाने के उपरांत शेष रिक्त स्थानों पर पदस्थापना की कार्यवाही की जाएगी। पदस्थापना के बाद किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थी रिक्त पदों एवं स्थानों की जानकारी के लिए जिला राजनांदगांव की वेबसाइट rajnandgaon.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button