राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया : गंडई पंडरिया नगर के समीप भड़भड़ी में स्थित संकट मोचन श्री हनुमान जी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के अंतर्गत 23 नवंबर 2026, सोमवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का भक्तिमय आयोजन होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए प्रसादी वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में भक्ति, आस्था और धार्मिक सद्भाव की भावना को प्रगाढ़ करना है। आयोजन में समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ में शामिल होने तथा भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। भक्तों के सहयोग एवं सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार करेगा।
जय श्रीराम 🙏🏻 जय बजरंगबली 🙏🏻



