KCGखास खबरछत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट से 50 हजार की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान (केसीजी) :  म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर साइबर ठगी व अवैध धन अर्जित करने के मामले में छुईखदान पुलिस और केसीजी साइबर सेल की टीम ने आरोपी अरशद खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 04, पठान पारा, थाना छुईखदान निवासी अरशद खान (उम्र 40 वर्ष), पिता स्वर्गीय जाकिर खान ने 02 फरवरी 2026 को अपने खाते, पासबुक और एटीएम का अवैध लाभ व सायबर ठगी के उद्देश्य से उपयोग किया। आरोपी और उसके साथियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर ऑनलाइन ठगी व अन्य अवैध स्रोतों के माध्यम से कुल 50,000 रुपये की अवैध रकम अर्जित की थी।

​इस मामले में 05 अक्टूबर 2026 को थाना छुईखदान में म्यूल खाताधारक व अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)क तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

​प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छुईखदान पुलिस और केसीजी साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। 22 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

​इस कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ और साइबर सेल केसीजी की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button