राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में कुल 20 स्थायी वारंट तामील करने में सफलता प्राप्त हुई है। सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया।
यह कार्यवाही अजय कुमार यादव, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक, जिला केसीजी के निर्देशन में की गई।
थानावार तामील स्थायी वारंटों का विवरण:-
क्र. थाना का नाम तामील स्थायी वारंट
1 गंडई – 11
2 छुईखदान – 05
3 बकरकट्टा – 02
4 खैरागढ़ – 01
5 ठेलकाडीह – 01
कुल योग 20
गिरफ्तार वारंटी कई वर्षों से फरार चल रहे थे, जो बलवा, आर्म्स एक्ट, चेक बाउंस, मारपीट, पशु क्रूरता, चोरी एवं आबकारी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि फरार आरोपियों/स्थायी वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अपील – किसी भी फरार आरोपी की सूचना निकटतम थाने या डायल 112 पर दें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।



