संभाग स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में तेलीगुण्डरा और मर्रा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन
राज नेशनल न्यूज़ राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव में 6 अगस्त को आयोजित संभाग स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया।
प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेलीगुण्डरा की छात्रा टोमांशिक पटेल ने जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उनका चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ।
इसी प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मर्रा के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। बालिका 10 से 14 वर्ष सब जूनियर ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में डीगमणि सपहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिदमिक पेयर स्पर्धा में मोक्षिता साहू और मानवी धीवर ने बालिका 10 से 14 वर्ष सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्रा के योग प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा और तेलीगुंडरा के महेंद्र साहू ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
टोमांशिक पटेल की सफलता पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेलीगुण्डरा की प्राचार्य कुमुद साहू, खेल शिक्षिका अंजू रत्नाकर, संकुल समन्वयक हेमंत कुर्रे, प्रधान पाठक एम.एल. वर्मा, छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य खिलेंद्र साहू और छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, क्षेत्र और दुर्ग जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।


