KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ पुलिस की कार्रवाई: दिवाली से पहले जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1400 और ताश पत्तियां जब्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़: जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के थाना खैरागढ़ क्षेत्र में पुलिस ने दिवाली के मद्देनजर जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

​मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था दांव

पुलिस को 3 नवंबर 2026 की दरमियानी रात सूचना मिली थी कि ग्राम सर्रागोदी खार के पास कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में 52 ताश पत्तों के जरिए रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।

​पकड़े गए आरोपियों का विवरण:

  1. ​आयुष साहू (उम्र 21 वर्ष), पिता चमरू साहू, निवासी- कुसियारी, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी।
  2. ​संदीप वर्मा (उम्र 29 वर्ष), पिता रोहित वर्मा, निवासी- कुसियारी, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी।
  3. ​पोमेंद्र साहू (उम्र 21 वर्ष), पिता भुवन साहू, निवासी- वार्ड नं. 14, मोहड़ राजनांदगांव, जिला राजनांदगांव।

​कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कुछ अन्य जुआरी मौके से भागने में सफल रहे।

​जब्ती और कानूनी कार्रवाई

मौके से पुलिस ने 52 पत्ती ताश और फड़ तथा पास से कुल 1,400 रुपये नकद जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 396/2026, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।

​पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और जुआ खेलने वालों के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में खैरागढ़ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button