
राज नेशनल न्यूज़ गंडई: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के थाना गंडई क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताशपत्ती और 1,200 रुपये नगद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रैमडवा में नदी किनारे कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
ग्राम रैमडवा में दबिश
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से तीन जुआरियों को पकड़ा गया:
- शिवा साहू (31 वर्ष), पिता टेकराम साहू
- पुनित साहू (26 वर्ष), पिता बरसाती साहू
- मुकेश साहू (36 वर्ष), पिता मंगतु साहू — सभी निवासी ग्राम रैमडवा, थाना गंडई, जिला केसीजी
बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 52 ताशपत्ती और फड़ व पास से 1,200 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना गंडई में अपराध क्रमांक 346/2026, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



