KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अवैध सोनोग्राफी संचालन पर बड़ी कार्रवाई: गंडई का बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 4 नवंबर 2026: नगर पंचायत गंडई के सामने संचालित ‘ए ग्रुप ऑफ बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर’ में अवैध रूप से सोनोग्राफी सेंटर चलाए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आज इसे सीलबंद कर दिया है।

​कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में इस शिकायत की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। जांच पूरी होने के बाद समिति ने अपना प्रतिवेदन जिला सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी के निर्णय और कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी के आदेश पर गठित विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर को सीलबंद करने की कार्रवाई की।

​इस पूरी कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा, जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. मनीष बघेल, तथा समिति के अन्य सदस्य डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. बोधन सिंह परते और डॉ. विवेक बिसेन शामिल रहे।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनसमुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button