KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आपदा न्यूनीकरण दिवस पर गंडई महाविद्यालय में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बाढ़, भूकंप और गैस सिलेंडर में आग से बचाव के बताए तरीके, विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

राज नेशनल न्यूज़ गंडई : आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के गंडई स्थित देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के मार्गदर्शन में तथा छुईखदान ब्लॉक के नेशनल यूथ वॉलंटियर शिवकुमार गात्रेकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मिथिलेश पटेल, मनोज साहू एवं उनकी टीम ने आपदा की स्थिति में स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान बाढ़, भूकंप और गैस सिलेंडर में आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके समझाए गए। साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि संकट के समय सूझबूझ, सतर्कता और साहस के साथ किस प्रकार अपनी तथा दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

जागरूकता और प्रशिक्षण से बचाई जा सकती हैं जानें

प्रशिक्षकों ने बताया कि आपदा के समय सही जानकारी और त्वरित निर्णय बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर उठाए गए सावधानीपूर्ण कदम और उचित प्रशिक्षण कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकते हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को आपदा के प्रति जागरूक बनाना और आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी से आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।

सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज; आपदा से बचाव, सबका प्रयास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button