KCGखास खबरछत्तीसगढ़

6.5 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान : आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छुईखदान पुलिस ने ग्राम गभरा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.5 बल्क लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री की रकम बरामद की है।


पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सामाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम गभरा में आरोपी के घर के सामने रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में किशन कोसरे, पिता बगस कोसरे, उम्र 47 वर्ष, निवासी गभरा, थाना छुईखदान के कब्जे से लगभग 6.5 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1300 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा शराब बिक्री की रकम 500 रुपये भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1800 रुपये बताई गई है।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 345/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।


पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम के साथ जुआ, सट्टा, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button