KCGखास खबरछत्तीसगढ़

भड़भड़ी चौखापाठ में हनुमान पूजन, सुख-समृद्धि की कामना


राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया : गंडई नगर से कुछ दूरी पर भड़भड़ी जंगल के समीप स्थित चौखापाठ नामक स्थान पर सावन के प्रथम मंगलवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान संकट मोचन श्री हनुमान जी का विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और फसलों की समृद्धि की कामना की।
पूजन का कार्य संरक्षक लाल टारकेश्वर शाह खुसरो (अध्यक्ष नगर पंचायत गंडई ) , किसान समिति अध्यक्ष जेठूराम साहू एवं ग्राम पटेल अनिल नामदेव ने सामूहिक रूप से संपन्न कराया। पूजन कर्म कमलेश प्रसाद शर्मा ने कराया। पूजा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
आयोजन में नारायण शर्मा, अशोक पटेल, तामेश्वर साहू, शैलेंद्र दुबे सहित किसान समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button