राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देश पर एवं कलेक्टर / जिला पंचायत CEO के मार्गदर्शन में जिले की सभी 221 ग्राम पंचायतों में आज 02 अक्टूबर – गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-6 के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में यह अनिवार्य ग्राम सभा आयोजित हुई।
ग्राम सभा में प्रमुख एजेंडों पर विशेष चर्चा हुई :-
- पिछली ग्राम सभा के संकल्पों के क्रियान्वयन का पालन प्रतिवेदन
- विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन
- पिछले वर्ष स्वीकृत कार्यों की राशि एवं अद्यतन स्थिति का वाचन
- समर्थ पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर अधिरोपण
- मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जागरूकता एवं जुर्माना का संकल्प
- अविवादित नामांतरण, बंटवारा पर चर्चा
- पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 2.0) परिणामों का प्रदर्शन
- मुक्तिधाम में साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधा
- जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन की समीक्षा
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अपात्र हितग्राहियों पर निर्णय, लंबित आवासों का श्रेणी A,B,C में चिन्हांकन एवं आवास प्लस 2.0 की PWL सूची का अनुमोदन
- विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP), 125 दिन रोजगार गारंटी, जल बजट, PRA एवं 375 अनुमेय कार्यों पर चर्चा
- “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” अंतर्गत धार-अपार, सुंघर बारी, नवा तरिया, आजीविका डबरी पर चर्चा
- बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं टीबी मुक्त पंचायत पर संकल्प
ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग कर “GS NIRNAY” मोबाइल एप एवं भारत सरकार के नवीन पोर्टल “सभा सार” तथा meetingonline.gov.in पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया गया।
जिले में सभी ग्राम सभाएं शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं।



