KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जिले में अब तक 2733.6 मिमी बारिश, औसत से 8.3 फीसदी कम

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान 1 जून 2026 से 16 सितंबर तक कुल 2733.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार यह वर्षा पिछले 10 वर्षों के इसी अवधि के औसत 2980.0 मिमी की तुलना में 91.7 प्रतिशत है। यानी जिले में अब तक औसत से करीब 8.3 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ तहसील में 641.1 मिमी, छुईखदान में 609.1 मिमी, गंडई में 646.4 मिमी तथा साल्हेवारा तहसील में सर्वाधिक 837.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले 10 वर्षों के आधार पर 1 जून से 16 सितंबर तक की औसत वर्षा की तुलना करें तो खैरागढ़ में 791.5 मिमी, छुईखदान में 710.4 मिमी, गंडई में 706.6 मिमी और साल्हेवारा में 771.5 मिमी औसत वर्षा रही है।

इसके मुकाबले साल्हेवारा में अब तक हुई बारिश औसत की 108.5 प्रतिशत रही, जबकि खैरागढ़ में 81.0 प्रतिशत, छुईखदान में 85.7 प्रतिशत और गंडई में 91.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई।
16 सितंबर को जिले की सभी चारों तहसीलों में दैनिक वर्षा 0.0 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा की ओर से जारी आंकड़ों में जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1055.6 मिमी दर्शाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button