KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, डीसीएचबी निर्माण हेतु क्षेत्र पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) के निर्माण के लिए तहसील खैरागढ़ के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पदस्थ क्षेत्र पदाधिकारियों का एक दिवसीय सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज जनपद पंचायत खैरागढ़ के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डीसीएचबी निर्माण के लिए आवश्यक आंकड़ों के संग्रहण एवं प्रपत्रों के संधारण संबंधी जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी  सुरेंद्र कुमार ठाकुर तथा डिप्टी कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारी पूजा पींचा भी उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कहा कि जनगणना 2027 देश का एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय एवं प्रशासनिक कार्य है। जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के निर्माण में क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना निदेशालय के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जिले की वास्तविक एवं अद्यतन जानकारी का संकलन सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण में ग्रामीण खैरागढ़ चार्ज क्षेत्र के 80 क्षेत्र पदाधिकारी तथा नगर खैरागढ़, छुईखदान एवं गंडई से एक-एक क्षेत्र पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिभागियों को जनगणना 2027 से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डीसीएचबी के लिए आवश्यक आंकड़ों के संकलन तथा डेटा प्रविष्टि प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक  कवीन्द्र रंगारी एवं  उमेद राम पटेल द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button