KCGखैरागढ़छत्तीसगढ़

शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में PMIS योजना अंतर्गत 17 जुलाई 2026 को एकदिवसीय पंजीयन शिविर का आयोजन


राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ 15 जुलाई 2026// शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS 3.0) अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों का पंजीयन कराने हेतु दिनांक 17 जुलाई 2026 को एकदिवसीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 18 से 25 आयु वर्ग के 10वी/12वीं/ ITI/ डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा जो किसी नियमित जॉब मे नही है, तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से कम है, इस योजना हेतु पात्र हैंI इस शिविर में पात्र एवम इछुक अभ्यर्थियों को PMIS 3.0 योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा उनका ऑनलाइन पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा। सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को देश एवं राज्य के टॉप कंपनियों में 6 से 9 माह का इंटर्नशिप प्रदान किया जाता है तथा इंटर्नशिप के दौरान प्रतिमाह ₹9000 की वित्तीय सहायता तथा आकस्मिक खर्चों के लिए₹6,000 का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाता है। साथ ही इंटर्न स्वतः ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत कवर होते हैं, जिसका प्रीमियम सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है।
आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
ईमेल आईडी
बैक पासबुक
शैक्षणिक अंकसूची एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज
समय: प्रातः 11 बजे से
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क: 9685200188 पंजीयन लिंक:https://pminternship.mca.gov.in/login/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button