खास खबरछत्तीसगढ़बेमेतरा

चार साल में मिलेगी दोहरी डिग्री, सांदीपनी एकेडमी में ITEP प्रवेश की अंतिम तिथि 19 सितंबर

रिपोर्टिंग – पत्रकार संगीत चौबे

राज नेशनल न्यूज़ साजा : शिक्षक बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए सांदीपनी एकेडमी, अछोटी, कुम्हारी-अहिवारा रोड में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश का अवसर है। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत विद्यार्थियों को चार वर्ष में स्नातक के साथ बीएड की दोहरी डिग्री प्राप्त करने का अवसर देता है।


महाविद्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NCET (National Common Entrance Test) में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। सांदीपनी एकेडमी में B.A. B.Ed. की 50 सीटों में 10 तथा B.Sc. B.Ed. की 50 सीटों में 4 सीटें शेष हैं।
चार वर्ष में स्नातक और बीएड की डिग्री
ITEP की खासियत यह है कि विद्यार्थियों को अलग-अलग स्नातक और बीएड पाठ्यक्रम करने में लगने वाले समय की तुलना में दो वर्ष की बचत होती है। सामान्य तौर पर 4 वर्ष के स्नातक और 2 वर्ष के बीएड सहित कुल 6 वर्ष लग सकते हैं, जबकि ITEP के माध्यम से चार वर्ष में दोनों डिग्री प्राप्त की जा सकती हैं।

मान्यता और सुविधाएं
सांदीपनी एकेडमी को NAAC B++ प्रत्यायन प्राप्त है। संस्थान के अनुसार ITEP पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) तथा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है और यह हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबद्ध है। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, अनुभवी शिक्षकों और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को NCET स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं की अंकसूची सहित आवश्यक मूल दस्तावेज लेकर महाविद्यालय परिसर में संपर्क करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button