KCGखास खबरछत्तीसगढ़

छुईखदान पुलिस की त्वरित कार्रवाई: छेड़छाड़ के आरोपी जीवन वर्मा को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान / जिला केसीजी:

जिला केसीजी की थाना छुईखदान पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 02 अक्टूबर 2026 की है। प्रार्थी द्वारा थाना छुईखदान में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 75(1)(i), 333 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन वर्मा (पिता विनोद वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी थाना छुईखदान, जिला केसीजी) को 03 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को आरोपी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

​इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button