KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साल्हेवारा में सेवा संकल्प शिविर का महासंगम: कलेक्टर ने की घोषणा— हर समस्या का होगा त्वरित समाधान

रिपोर्टिंग – पत्रकार चन्द्रभूषण यदु रामपुर / साल्हेवारा

राज नेशनल न्यूज़ साल्हेवारा:

वनांचल अंचल साल्हेवारा में जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में भव्य ‘सेवा संकल्प शिविर’ का आयोजन किया गया। एक ही छत के नीचे सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया गया।

​योजनाओं का मिला सीधा लाभ

​शिविर में राजस्व विभाग ने नामांतरण, बंटवारा और फौती जैसे लंबित मामलों का मौके पर ही निराकरण करते हुए आबादी भूमि के पट्टे वितरित किए, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषण मुक्ति और पोषण आहार के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही विद्युत, सहकारिता और स्वास्थ्य विभागों ने भी अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

​इतिहास: वनांचल में पहली बार हुआ रक्तदान महादान

​इस शिविर का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक रक्तदान शिविर रहा। राजनांदगांव जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 21 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

​रक्तदान करने वाले प्रमुख लोगों में साल्हेवारा के सरपंच दशरथ पटेल, रामपुर सहकारी समिति के प्रबंधक संजय वर्मा, शिक्षक धनीराम डड़सेना, संकुल समन्वयक कोपरो और समाजसेवी चंद्रभूषण यदु (रामपुर) शामिल रहे।

​जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने रामजी योजना के अंतर्गत गांवों में पुल-पुलिया, मुरुम सड़क, नए पंचायत भवन और शेड निर्माण के कार्यों की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जगी है।

​कलेक्टर का दमदार संदेश

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा, “आपकी भारी उपस्थिति यह साबित करती है कि क्षेत्र को विकास चाहिए। प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर न्यायसंगत कार्रवाई होगी और शासन-प्रशासन आपकी हर जायज मांग को शीघ्र पूरा करेगा। यह सरकार आपके द्वार पर है।”

इस अवसर पर एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार मोहन झारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य हेमलता मंडावी, जनपद सदस्य मन्नू मरकाम, भाजपा नेता ललित सोनी, पारस ठाकरे सहित अंचल के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button