KCGखास खबरछत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से किशोरी की मृत्यु पर परिजनों को मिलेगी 4 लाख की सहायता

आरबीसी 6-4 के तहत कलेक्टर ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 18 सितंबर 2026// तहसील छुईखदान के ग्राम खैरबना में तालाब के पानी में डूबने से किशोरी की मृत्यु के प्रकरण में जिला प्रशासन ने मृतक के परिजन के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत यह सहायता राशि स्वीकृत की है।

ग्राम खैरबना निवासी 17 वर्षीय उर्मिला पटेल की तालाब में डूबने से मृत्यु हुई थी। प्रकरण की जांच के बाद इसे प्राकृतिक आपदा से संबंधित प्रकरण के रूप में दर्ज किया गया। आरबीसी 6-4 के तहत मृतक उर्मिला पटेल के पिता सुखचरण पटेल के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने संबंधित तहसीलदार को स्वीकृत सहायता राशि का नियमानुसार आहरण कर पात्र हितग्राही को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृत्यु के मामलों में प्रभावित परिवारों को शासन के प्रावधानों के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button