KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई: बिजली ऑफिस के पास जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹1,640 नगद और ताश के पत्ते जब्त

राज नेशनल न्यूज़ गंडई: जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के थाना गंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरनपुर कला में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद रुपए और ताश की गड्डी बरामद की गई है।

​पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरनपुर कला में बिजली ऑफिस के पास कुछ लोग बिजली की रोशनी में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गंडई पुलिस ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे पांचों आरोपियों को घेरकर दबोच लिया गया।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. ​सुरेश कुमार साहू (पिता अवधराम साहू, उम्र 35 वर्ष)
  2. ​गुलशन साहू (पिता भवरलाल साहू, उम्र 26 वर्ष)
  3. ​डोमार साहू (पिता स्वर्गीय परदेशी साहू, उम्र 50 वर्ष)
  4. ​महेश साहू (पिता ललाराम साहू, उम्र 35 वर्ष)
  5. ​इंद्रकुमार (पिता जनकराम साहू, उम्र 27 वर्ष)

​सभी आरोपी ग्राम बिरनपुर कला, थाना गंडई, जिला केसीजी के रहने वाले हैं।

​पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,640 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत पाए जाने पर अपराध क्रमांक 353/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button