KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव हेतु थाना खैरागढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में केसीजी पुलिस टीम द्वारा “साइबर जागृति अभियान” के तहत 500 से अधिक आम नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान नागरिकों को बताया गया कि अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, रिश्तेदार, कस्टमर केयर अथवा किसी शासकीय विभाग का कर्मचारी बनकर की जाने वाली बातचीत पर विश्वास न करें। OTP, PIN, CVV, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक पासवर्ड एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करें।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से KYC अपडेट, बिजली बिल, बैंक खाता बंद होने, लोन, नौकरी, ऑनलाइन खरीदारी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा QR Code/UPI फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सावधान किया गया।
साथ ही नागरिकों को समझाया गया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड न करें तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी एवं फोटो साझा करते समय सावधानी बरतें। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को भी तत्काल सूचित करें।
केसीजी पुलिस टीम ने आमजन से अपील की है कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।” साइबर अपराधों की रोकथाम में आम नागरिकों की जागरूकता एवं सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।
केसीजी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button