KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी प्रकाश वर्मा को पुलिस टीम केसीजी ने किया गिरफ्तार।

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / छुईखदान : मुखबीर से सूचना मिला कि प्रकाश वर्मा अपने घर के बगल झाडियों में अवैध रूप से गांजा रख कर ग्राम खैरानवापारा में आम लोगो को अवैध धन अर्जित करने के नियत से बिक्री कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटना स्थल आरोपी के घर बगल झाडियों में ग्राम खैरानवापारा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी प्रकाश वर्मा पिता दुखवा राम वर्मा उम्र 50 साल साकिन खैरानवापारा थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) के कब्जे से एक सफेद हरा रंग की प्लास्टिक की बोरी जिसमें धान का चित्र बना हुआ रासी जलमित्रा लिखा हुआ जिसके अंदर रखे एक पालिथिन के अंदर एक प्लास्टिक के छोटे पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 54 पैकेट जिसका वजन 220 ग्राम एवं एक पैकेट में में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा 45 ग्राम जुमला वजन 265 ग्राम, एक सफेद हरा रंग की प्लास्टिक की बोरी सहित वजन 335 ग्राम किमती 2500/- रूपये, बिक्री रकम 600/- रूपये को कुल 3100/- रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी प्रकाश वर्मा के विरूध्द अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 287/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया। आरोपी प्रकाश वर्मा को आज दिनांक 06/08/2026 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ एवं सायबर सेल केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button