KCGखास खबरछत्तीसगढ़

राहगीरों से गाली-गलौज करने वाले युवक पर कार्रवाई, भेजा गया उपजेल

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान :  मुख्य मार्ग बिजली ऑफिस चौक के पास राहगीरों से गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने वाले युवक के खिलाफ छुईखदान पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर को आरोपी रंजीत मरकाम उर्फ सोमनाथ (28), निवासी बजरंग नगर दुर्ग, वर्तमान निवासी वार्ड क्रमांक 1 कंडरापारा बिजली ऑफिस चौक छुईखदान के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 59/193/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे उपजेल सलोनी भेजा गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button