KCGखास खबरछत्तीसगढ़

थाना गंडई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹1,900 नगद और ताश के पत्ते जब्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : (KCG) जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गंडई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

पहला मामला: ग्राम ढंडार स्कूल के पास कार्रवाई

4 नवंबर 2026 की रात लगभग 12:00 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढंडार स्थित स्कूल के पास कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और 3 आरोपियों को पकड़ा:

  1. ​गुलशन धुरवे
  2. खिलेश्वर जंघेल
  3. ​राहुल यादव

​आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और ₹800 नकद जब्त किए गए। इस मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 349/26 दर्ज किया गया है।

​दूसरा मामला: नवापारा गंडई में कार्रवाई

​5 नवंबर 2026 की सुबह लगभग 1:00 बजे वार्ड नंबर 15, नवापारा गंडई (सुलभ शौचालय के पास) जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दूसरी रेड कार्रवाई की। मौके से 3 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया:

  1. ​कैलाश महिलांगे
  2. ​बालकिशन कुर्रे
  3. ​परदेशी बारले

​इनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और ₹1,100 नकद जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 350/26 दर्ज किया गया है।

​दोनों ही मामलों में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गंडई और उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button