
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : (KCG) जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस को 4 नवंबर 2026 की रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम दरबान टोला में रामप्रसाद विश्वकर्मा अपनी झोपड़ी के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना मोहगांव की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
मौके से आरोपी रामप्रसाद विश्वकर्मा (पिता भैयालाल विश्वकर्मा, उम्र 44 वर्ष, निवासी डांडू टोला, हाल पता ग्राम दरबान टोला) को पकड़ा गया।
जब्त सामग्री
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:
- एक सफेद जेरीकेन में भरा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (सफेद बोरी से ढका हुआ)
- एक नीले जेरीकेन में भरा 05 लीटर कच्ची महुआ शराब (गेरुआ रंग के झोले में)
- कुल लगभग 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹2,250)
- शराब बिक्री से प्राप्त नकद रकम ₹410
- कुल जब्ती की कीमत: ₹2,660
आरोपी के खिलाफ थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 26/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगांव और उनकी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।



