KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मोहगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नागपुर से सकुशल बरामद हुई 19 वर्षीय लापता युवती, परिजनों को सौंपा गया

राज नेशनल न्यूज़ केसीजी (मोहगांव):

थाना मोहगांव पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ महीने से लापता 19 वर्षीय युवती को महाराष्ट्र के नागपुर शहर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।

क्या था पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने थाना मोहगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों की शिकायत पर थाना मोहगांव में गुम इंसान क्रमांक 07/2026 एवं अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में मोहगांव पुलिस की एक विशेष टीम लगातार लापता युवती की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस दल ने लगातार पतासाजी करते हुए दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को थाना भाण्डेवाडी, जिला नागपुर शहर (महाराष्ट्र) के नागेश्वर नगर से युवती को सकुशल ढूंढ निकाला।

​पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद युवती को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है। मोहगांव पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button