KCGखास खबरछत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : घटना दिनांक 28/06/2026 को प्रार्थी के नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर दिनांक 02/07/2026 को थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर लगातार पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान सायबर सेल केसीजी की मदद से काॅल डिटेल एवं सीडीआर प्राप्त कर अपहृता की पतासाजी हेतु पुलिस टीम तैयार कर प्रकरण के नाबालिग पीड़िता को दिनांक 19/08/2026 को आरोपी तरूण यादव पिता दिनेश यादव उम्र 21 साल साकिन पद्मावतीपुर थाना छुईखदान के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी तरूण यादव के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से मामले में धारा 64(2)(ड), 96 बीएनएस, 6 पाॅक्सो एक्ट जोड़ा गया। आरोपी तरूण यादव को दिनांक 19/04/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 20/08/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ एवं सायबर सेल केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button