KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के पदों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 18 सितंबर 2026// भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में महिला सशक्तिकरण केन्द्र के विभिन्न संविदा पदों के लिए आयोजित कौशल परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) पदों के लिए 10 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसी प्रकार आई.टी. असिस्टेंट पद के लिए 16 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक पात्र अभ्यर्थियों से डाक के माध्यम से आवेदन मंगाए गए थे।

इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार 24 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत चयन समिति द्वारा पदवार चयनित एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है।

चयनित एवं प्रतीक्षा सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button