KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सकारात्मक सोच सबसे अंधेरे…पलो में भी रोशनी ढूंढ लेती है…-संतोष ताम्रकार की कलम से

राज नेशनल न्यूज़ दुर्ग : हर एक इंसान के सोचने, समझने का नजरिया अलग होता है। एक ही पहलू को कोई सकारात्मकता से सोचता है, तो कोई नकारात्मक सोच रखते हैं। अगर खेत में बीज न डाले जाए तो, कुदरत उस जगह को घास फूस से भर देती है। ठीक उसी तरह अगर दिमाग में सकारात्मक विचार न भरा जाए तो नकारात्मक विचार अपनी जगह बना ही लेती है। इसीलिए हिम्मत मत खोना, तभी बहुत आगे जाओगे।
सकारात्मक सोच जीतना जरूरी स्वयं के लिए हो, उतना ही दूसरों के लिए भी रखनी चाहिए, तभी अपनी सोच सामने वाले व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने में उनकी मदद करेगी और उनकी नकारात्मक सोच किसी दूसरे पर हावी नहीं होगी। जिस तरह समुद्र की गहराई में उतरने वाला ही मोती लेकर आता है, किनारे पर खड़े होकर कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता। जो जोखिम उठाता है वही इतिहास रचता है। आपकी मेहनत, आपका ज्ञान और आपका साहस ही आपकी असली पहचान बताता हैं। यह तभी संभव है जब आप जीवन की हर विषम परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखोगे तभी जीवन में बदलाव आएगा।

किसी भी कार्य को मैं नहीं कर सकता करके अपने मन में विचार नहीं आना चाहिए मैं यह कर सकता हूं और करूंगा यह विचार सदैव अपने मन में रखें तो सब संभव है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button