KCGखास खबरछत्तीसगढ़

समाधान ऐप के माध्यम से किरायेदार सत्यापन हेतु जिला के.सी.जी.  पुलिस टीम का विशेष जन-जागरूकता अभियान जारी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिला के.सी.जी.  पुलिस टीम के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से “समाधान ऐप” के माध्यम से विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान विगत एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आम नागरिकों, मकान मालिकों, दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कार्यालय संचालकों तथा अन्य भवन स्वामियों से संपर्क कर उन्हें किरायेदार सत्यापन के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही समाधान ऐप के माध्यम से किरायेदारों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें इस अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

केसीजी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि उन्होंने अपना मकान, दुकान, कार्यालय, गोदाम अथवा अन्य कोई परिसर किराये पर दिया है, तो वहां निवास करने वाले अथवा कार्यरत प्रत्येक किरायेदार का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। किरायेदार सत्यापन से संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नागरिकों से यह भी आग्रह किया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। नागरिकों की सतर्कता एवं पुलिस के साथ उनका सहयोग अपराध नियंत्रण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

केसीजी पुलिस ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा है कि “समाधान ऐप” के माध्यम से किरायेदार सत्यापन कराना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

केसीजी पुलिस की अपील

“अपने किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराएं। आपका सहयोग – हमारी सुरक्षा। सुरक्षित समाज, सुरक्षित भविष्य।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button