KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर गंडई में वंदे मातरम् का सामूहिक पूर्ण गायन

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर गंडई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, पूर्व छात्र एवं नगर के नागरिकों ने एक साथ, एक समय और एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक पूर्ण गायन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय चिकित्सालय गंडई के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रशांत सोनी रहे। मुख्य वक्ता विभाग संघचालक राजेश ताम्रकार तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मातेश्वरी गंगई शिक्षा समिति गंडई के सचिव दिनेश बैस ने की।

दीप प्रज्वलन के पश्चात ठीक सुबह 11 बजे वंदे मातरम् का सामूहिक पूर्ण गायन किया गया। इसके बाद मुख्य वक्ता राजेश ताम्रकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व की जानकारी दी। अन्य अतिथियों ने भी स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, संघर्ष और वंदे मातरम् से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष पुष्पेंद्र देवांगन, समिति सदस्य चंद्रमणि चौबे, दुर्जन जंघेल, प्राचार्य धनऊ राम पटेल सहित समस्त आचार्य-दीदी, अभिभावक, पूर्व छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button