KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पुरेना प्राथमिक शाला में छात्र संघ का गठन, देवा जंघेल बने शाला नायक


राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार छुईखदान :  विकासखंड छुईखदान के संकुल केंद्र घिरघोली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संघ का गठन किया गया। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एवं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने-अपने पैनल बनाकर चुनाव लड़ा तथा मतदान के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों का चयन किया।
मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा करते हुए प्रधान पाठक ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया तथा शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे विद्यालय को आदर्श एवं श्रेष्ठ शाला बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा और संस्कारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे।
चुनाव परिणाम में देवा जंघेल शाला नायक तथा कुसुम वर्मा उपशाला नायक निर्वाचित हुए। कक्षा पाँचवीं के कप्तान रोहणी मंडावी एवं उपकप्तान भुनेश्वरी जंघेल, चौथी के कप्तान गीतांजलि जंघेल एवं उपकप्तान साहिल जंघेल, तीसरी के कप्तान रोहन जंघेल एवं उपकप्तान तानिया जंघेल, दूसरी के कप्तान खुशी यादव एवं उपकप्तान झरेंद्र जंघेल, पहली के कप्तान छमाक्षी जंघेल एवं उपकप्तान हिरेंद्र जंघेल चुने गए।
इसके अलावा मध्यान्ह भोजन प्रभारी के रूप में वंश, समीर और टाकेश्वर, पर्यावरण प्रभारी कौशल, प्रीतम, विराट, गजेंद्र और समीर, खेल प्रभारी नितेश, लोकेश्वरी और टुपेश, शिक्षा मंत्री भुनेश्वरी और सानिया, स्वच्छता प्रभारी हर्षिका, हर्ष, डिंपल और रेशमी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नेहा, भूमिका और लावण्या को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button