KCGखास खबरछत्तीसगढ़

शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने पर तीनों आरोपियों को भेजा गया उपजेल सलोनी

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ / छुईखदान : दिनांक 13/07/2026 की मध्यरात्रि में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त के दौरान सिनेमा लाइन, छुईखदान में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए पाए गए। पूछताछ करने पर उनकी पहचान (1) भोला बावनकर (38 वर्ष), निवासी इन्द्रामाता नगर, थाना यशोधरा, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), (2) रूपेश हुस्के (26 वर्ष), निवासी रामसुमेर बाबा नगर, थाना शांतिनगर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) एवं (3) यशवंत जगपात (28 वर्ष), निवासी धमादीप नगर, थाना यशोधरा, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई।

तीनों व्यक्तियों को थाना लाकर पूछताछ की गई तथा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने से मना करते हुए आवश्यक समझाइश देकर गवाहों की उपस्थिति में छोड़ दिया गया।

इसके पश्चात टिकरीपारा स्थित मंगल भवन के पास मारपीट एवं विवाद की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ उक्त तीनों व्यक्ति अन्य लोगों के साथ विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा करते पाए गए। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

दिनांक 14/07/2026 को आरोपी भोला बावनकर के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 44/86/2026, रूपेश हुस्के के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 45/87/2026 तथा यशवंत जगपात के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 46/88/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया।

जिला केसीजी पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button