KCGखास खबरछत्तीसगढ़

ठेलकाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न गांवों में दबिश देकर 26 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगद व ताशपत्ती जब्त

राज नेशनल न्यूज़ ठेलकाडीह / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई:

जिला पुलिस के निर्देश पर थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे कुल 26 आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने कुल 07 मामले दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से कुल ₹9,750 नगद और ताशपत्ती जब्त की है।

​कार्रवाई का विवरण:

  • ​ग्राम सेम्हरा दैहान (प्रकरण-01 व 02): व्यवसायिक परिसर के पास जुआ खेल रहे दो अलग-अलग समूहों के कुल 7 आरोपियों — तरुण नेताम, रोशन वर्मा, आदित्य राजपूत, राहुल सिंह राजपूत, ओंकार यादव, दुलेश्वर परते और हरिचंद यादव के कब्जे से ताशपत्ती एवं कुल ₹2,630 नगद जब्त कर अपराध क्र. 208/2026 और 209/2026 दर्ज किया गया।
  • ​ग्राम मरकामटोला: शिव मंदिर के पास जुआ खेलते 3 आरोपियों — गिरवर देवांगन, मनीष कुमार यादव और पिलेश कुमार वर्मा के कब्जे से ₹2,320 नगद व ताशपत्ती जब्त कर अपराध क्र. 210/2026 दर्ज हुआ।
  • ​ग्राम पचपेड़ी (प्रकरण-01): देवानंद की खेत-बाड़ी के पास कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों — दिनेश पाल, कमलेश पटेल, संतोष कुर्रे और ताजेश्वर पटेल के कब्जे से ₹1,000 नगद जब्त कर अपराध क्र. 211/2026 दर्ज किया गया।
  • ​ग्राम पचपेड़ी (प्रकरण-02): इसी क्षेत्र में अन्य स्थान पर जुआ खेल रहे 4 आरोपियों — दामोदर पटेल, राहुल टंडन, धनेश्वर पाटिला और खिलेश्वर यादव के कब्जे से ₹805 नगद जब्त कर अपराध क्र. 212/2026 दर्ज किया गया।
  • ​ग्राम सिरसाही: काली मंदिर के पीछे कार्रवाई कर 4 आरोपियों — डाकेश्वर वर्मा, जागेन्द्र वर्मा, पोखन वर्मा और मिंत्रू वर्मा के कब्जे से ₹1,450 नगद जब्त कर अपराध क्र. 213/2026 दर्ज किया गया।
  • ​ग्राम ठेलकाडीह: श्मशान घाट के पास जुआ खेल रहे 4 आरोपियों — गजेन्द्र मंडावी, भेखराज जांगड़े, विक्रम मंडावी और कपिल लहरे उर्फ लक्की के कब्जे से ₹1,500 नगद जब्त कर अपराध क्र. 214/2026 दर्ज हुआ।

​सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button