राज नेशनल न्यूज़ गंडई/छुईखदान:
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस बल द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत थाना छुईखदान और थाना गंडई की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों थानों के अधिकारियों और जवानों ने पूरी सक्रियता और तत्परता के साथ एक्शन मोड में कार्य किया। पुलिस की इस अचानक हुई घेराबंदी और दबिश से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई में एक ही दिन में कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के सख्त अभियान और संयुक्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।



