रिपोर्टिंग – पत्रकार संगीत कुमार चौबे
राज नेशनल न्यूज़ परपोड़ी : ग्राम बुढ़ेरा में हुए दोहरे हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज द्वारा 18 सितंबर को थाना परपोड़ी के घेराव की घोषणा की गई थी। इस संबंध में तहसील साहू संघ देवकर के पदाधिकारियों ने 8 सितंबर को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के नाम थाना परपोड़ी में ज्ञापन सौंपा था।
मामले को लेकर थाना प्रभारी परपोड़ी ने तहसील साहू संघ देवकर के पदाधिकारियों और मृतक दंपती के परिजनों के साथ थाना परिसर में बैठक की। बैठक में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की जांच एवं अब तक हुई कार्रवाई की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पुलिस ने मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी रहने की बात कही।
बैठक में तहसील साहू संघ देवकर के अध्यक्ष हेम सिंह साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल साहू, परिक्षेत्र साहू संघ चेचानमेटा के पीतांबर साहू, भटगांव परिक्षेत्र के गौतम साहू, रानो परिक्षेत्र के कृष्णा साहू सहित मृतक दंपती के परिजन अशोक साहू, नरोत्तम साहू और गुलेंद्र साहू तथा बुढ़ेरा निवासी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद समाज प्रमुखों एवं मृतक के परिजनों ने आगामी 18 सितंबर को थाना घेराव नहीं करने तथा पुलिस की जांच में सहयोग करने पर सहमति जताई। इसकी जानकारी थाना परपोड़ी प्रभारी अजय सोनकर ने दी



