KCGखास खबरछत्तीसगढ़

रक्षासूत्र में बंधा सम्मान, समर्पण और अपनापन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 08 अगस्त 2026// देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवान केवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि अपने अदम्य साहस, त्याग और समर्पण से करोड़ों देशवासियों के जीवन में सुरक्षा और सुकून का विश्वास जगाते हैं। उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा वीर जवानों को रक्षासूत्र भेंट कर सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की गई।

विभाग प्रमुख  प्रीतराम खुटेल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा स्नेह और सम्मान के साथ रक्षासूत्र तैयार किए गए। इन रक्षासूत्रों को देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर जवानों को भेंट किया गया।

इस अवसर पर विभाग की ओर से कहा गया कि रक्षासूत्र महज एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में सदैव तत्पर वीर जवानों के प्रति बहनों का स्नेह, देशवासियों का सम्मान और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का पवित्र बंधन है। यह रक्षासूत्र उन वीर जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

रक्षासूत्र के माध्यम से विभाग ने वीर जवानों को यह संदेश दिया कि देश की सीमाओं पर उनके द्वारा किए जा रहे त्याग, तपस्या, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को पूरा देश सम्मान की दृष्टि से देखता है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।

विभाग प्रमुख  प्रीतराम खुटेल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button