KCGखास खबरछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत कांचरी में सब्जी खेती एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 05 अगस्त 2026// ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरसेटी खैरागढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कांचरी, विकासखंड खैरागढ़ में सब्जी की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक  सी. एस. ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकी जानकारी का नियमित रूप से अभ्यास करने तथा इसे अपने खेत एवं व्यवसाय में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, उचित प्रबंधन और मेहनत के साथ कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दिनानाथ लिल्हारे, बीपीएम बिहान, जनपद पंचायत खैरागढ़ रहे। कार्यक्रम में  अर्जुन पटेल (PRP),  ऋतु राज (IFC एंकर ) सहित ग्राम पंचायत कांचरी के सरपंच  दयाराम वर्मा एवं सचिव  संजय वर्मा की उपस्थिति रही। साथ ही आरसेटी खैरागढ़ के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को उन्नत सब्जी उत्पादन, बीज चयन, पौध तैयार करना, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खाद, कीट एवं रोग प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आरसेटी खैरागढ़ द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button