DURGखास खबरछत्तीसगढ़

जरूरतमंद विद्यार्थियों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान, सर्व समाज संगठन ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

राज नेशनल न्यूज़ दुर्ग : शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने वार्ड क्रमांक 54 स्थित झुग्गी पारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में टाई, बेल्ट एवं आई-कार्ड का वितरण किया। बालवाड़ी के बच्चों को पेन-पेंसिल सेट भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व तथा प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
इस अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाला प्रयास बताया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। उनका कहना था कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम ने सामाजिक सहभागिता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल का रूप लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button