KCGखास खबरछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन की समीक्षा, पटवारियों एवं सीएससी संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विकासखंडवार प्रगति की जानकारी लेते हुए धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन किसानों के डिजिटल डाटाबेस निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा।

कलेक्टर ने सभी पटवारियों एवं सीएससी संचालकों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर किसानों से संपर्क कर उन्हें पंजीयन की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की जानकारी दी जाए तथा पंजीयन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करें तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। कलेक्टर ने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इसे गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button