
राज नेशनल न्यूज़ गंडई:
क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी के साथ गंडई में धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। सेवा सहकारी समिति गंडई में धान खरीदी की शुरुआत समिति के अध्यक्ष धरमु पटेल के मुख्य आतिथ्य और करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर समिति परिसर में किसानों और गणमान्य नागरिकों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से शामिल हुए:
- नगर पंचायत अध्यक्ष: लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, नगर पंचायत उपाध्यक्ष: श्यामपाल ताम्रकार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष: अश्वनी ताम्रकार, जीवन दास रात्रे, यतीश कुंजाम, अशोक पटेल, मंगलचंद जैन, और अनिल अग्रवाल इसके साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषकगण भी मौजूद रहे।
समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में समिति के प्रबंधन व कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान समिति प्रबंधक जगदीश जंघेल, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित कुमार निषाद सहित समस्त समिति कर्मचारी उपस्थित रहे, जो धान खरीदी के दौरान आने वाले किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए मुस्तैद नजर आए।
धान खरीदी शुरू होने से गंडई क्षेत्र के किसानों में काफी हर्ष का माहौल है, और उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शित और सुगमता के साथ संपन्न होगी।



