जिला शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, शिक्षक और छात्र-छात्राएं हुए शामिल
राज नेशनल न्यूज़ गंडई : पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई उपेंद्र कुमार देवांगन ने विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी का विद्यालय के SMDC अध्यक्ष संजय राजपूत एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम पाल ताम्रकार ने स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने भी स्वागत किया। छुईखदान BRC दुष्यंत कुमार शर्मा एवं समग्र शिक्षा के APC आत्माराम साहू का स्वागत संकुल शैक्षिक समन्वयक किशोर कुमार तिवारी और कौशल सिंह राजपूत ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता महेश सिंह ठाकुर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता निभाते हुए अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


