
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ -छुईखदान – गंडई
- बरामदगी: आरोपी अनिल जांगड़े के कब्जे से 53 पौवा ‘शोले’ देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा: 9.540 बल्क लीटर, कीमत: ₹4,240) जप्त।
- कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
- संदेश: जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा और शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विवरण:
जिले में अवैध गतिविधियों और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, दिनांक 02/10/2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना ठेलका डीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ठेलका डीह दुकान के पास दबिश देकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अनिल जांगड़े (पिता स्व. होलहार जांगड़े, उम्र 36 वर्ष, निवासी- ठेलका डीह, थाना ठेलका डीह, जिला केसीजी) के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में भरी 53 पौवा शोले/शेरा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180-180 एमएल, कुल मात्रा 9.540 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹4,240) को बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना ठेलका डीह में अपराध क्रमांक 181/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। इसके बाद, आज दिनांक 03/10/2026 को आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना ठेलका डीह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



