KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर होगी सार्वजनिक

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 20 अगस्त 2026// छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं की जानकारी अब ऑनलाइन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगी। पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है।

विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर प्रदेश के विभिन्न आश्रम एवं छात्रावासों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया है। अब इन संस्थाओं में प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित की जाएगी।

नागरिक एवं अभिभावक https://hmstribal.cg.nic.in पोर्टल पर जाकर “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू पर क्लिक कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं, विशिष्ट संस्थाओं सहित विभिन्न प्रकार की संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही प्रत्येक माह की छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। संबंधित माह की उपस्थिति की जानकारी अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति, संस्था में उनकी स्थिति तथा विभागीय व्यवस्थाओं की निगरानी में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की जानकारी भी ऑनलाइन

पोर्टल पर शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक पोर्टल के “नया क्या है” टैब पर क्लिक कर योजना के अंतर्गत लाभान्वित विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button