राज नेशनल न्यूज़ गंडई : पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में गत दिवस हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। दैनिक जीवन के साथ-साथ आधिकारिक कार्यों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ, भाषण, नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम का संचालन तमन्ना साहू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महेश ठाकुर, मुकेश कुमार यादव, राम कुमार केवट, भुवनेश्वरी साव, सुरभि उइके, रोहन दिवाकर, दुर्गेश सेन, रविश भारती, नेहा देवांगन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात स्नेहा एक्का ने आभार व्यक्त किया।



