राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 07 सितम्बर 2026// छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने की दिशा में शासन स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति की पहल के तहत राजनांदगांव में परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में होगी। इसमें उच्च स्तरीय समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों पर समूह चर्चा की जाएगी।
बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के संगठन प्रमुखों को शामिल होने और अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के लिए सी.एल. मारकंडे, अपर कलेक्टर राजनांदगांव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



