KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, पीड़ितों से सहयोग की अपील

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिला केसीजी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के प्रथम सप्ताह में डिजिटल सतर्कता एवं बुनियादी साइबर सुरक्षा को लेकर स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल सतर्कता और साइबर अपराध से बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत रामकृष्ण हॉस्पिटल के डॉ. नवीन जैन एवं उनकी टीम ने भी आम नागरिकों को साइबर अपराध से मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में सतर्कता बरतने और किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी सावधानी रखने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि साइबर स्कैम किसी के साथ भी हो सकता है। साइबर ठगी का शिकार होने वाले व्यक्ति को दोष देने या ताना मारने के बजाय परिवार और समाज को उसका सहयोग करना चाहिए। ऐसे कठिन समय में पीड़ित को भावनात्मक सहारा देने के साथ-साथ तत्काल कानूनी और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करना जरूरी है।
आरोप नहीं, सहयोग करें—वित्तीय ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचना दें और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि ठगी की स्थिति में बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button