राज नेशनल न्यूज़ गंडई : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटवाने के लिए 12 दिसंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष के होने वाले सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई है।
आवेदन के मुख्य विकल्प:
- ऑनलाइन माध्यम: ईसिनेट (ECINET) मोबाइल ऐप या आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) के जरिए फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- ऑफलाइन माध्यम: अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जाकर भी फॉर्म-6 भरकर जमा किया जा सकता है।
जरूरी फॉर्म की जानकारी:
- फॉर्म-6: नए मतदाता पंजीयन के लिए।
- फॉर्म-6क: प्रवासी भारतीय नागरिकों के नए पंजीयन के लिए।
- फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए।
- फॉर्म-8: प्रविष्टियों में सुधार, नाम ट्रांसफर या नया मतदाता पहचान पत्र (EPIC) प्राप्त करने के लिए।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026
- प्राप्त आवेदनों का निराकरण: 28 दिसंबर 2026 तक
- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 04 जनवरी 2027
किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईसिनेट ऐप पर ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा के जरिए सीधे बूथ लेवल अधिकारी से भी जुड़ सकते हैं।



